Omicron Variant के देश में कितने संदिग्ध? कहां कितने संदिग्ध लापता? सरकार की क्या है तैयारी? जानिए
ABP News Bureau | 03 Dec 2021 11:17 PM (IST)

कश्मीर से लेकर केरल तक ओमिक्रोन वेरिएंट के संदिग्ध मरीज सामने आ चुके हैं, जिनके सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग की जा रही है, लेकिन इससे भी बड़ा खतरा वो संदिग्ध है, जो प्रशासन के रडार पर तो हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद प्रशासन उनका पता नहीं लगा पा रहा है. देश की संसद ने भी आज ओमिक्रोन पर लंबी बहस की और स्वास्थ्य मंत्री ने इस खतरनाक वेरिएंट से मुकाबले को लेकर सरकार का ब्लूप्रिंट देश के सामने रखा.