UAE को खूबसूरत बनाने वाले मजदूरों की कैसी है वहां जिंदगी? खुद उनसे ही सुनिए
ABP News Bureau | 15 Oct 2021 02:50 PM (IST)
खाड़ी देश यूनाइटेड अरब अमीरात में लगभग 40 फ़ीसदी आबादी मजदूर वर्ग की है. यह मजदूर वर्ग दक्षिण एशियाई देश भारत, पाकिस्तान , बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान और फिलीपींस से आते हैं. रेगिस्तान में बसे इस शहर को खूबसूरत बनाने में इन मजदूरों का योगदान है. यहां के लेबर कैंप में दक्षिण एशियाई देशों के मजदूर एक साथ रहते हैं. एक कमरे में एक छत के नीचे भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, नेपाली सभी साथ रहते हैं. सभी मिलकर खाना बनाते हैं तो साथ मिलकर खुशियां भी मनाते हैं.