जमीन से लेकर आसमान तक कितनी अभेद्य होती है Donald Trump की सुरक्षा, यहां देंखे
ABP News Bureau | 17 Feb 2020 09:18 PM (IST)

जमीन से लेकर आसमान तक अभेद सुरक्षा का किला. जमीन पर मुस्तैद जवानों की फौज और आसमान में सुरक्षा का जाल. कुछ इस अंदाज में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सुरक्षा होती है. अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को भारत आने में अभी एक हफ्ते का समय बाकी है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए अमेरिकी सीक्रेट सर्विस का विमान आज अहमदाबाद पहुंच चुका है.