Imran Khan ने कैसे अपने तीनों विरोधियों का बिगाड़ा काम ?
ABP News Bureau | 03 Apr 2022 09:27 PM (IST)

पाकिस्तान में आज प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को बिना मतदान के ही खारिज कर दिया गया। नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम खान सूरी ने पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 5 का हवाला देते हुए इस अविश्वास प्रस्ताव को बिना वोटिंग के ही खारिज कर दिया। इसका मतलब ये हुआ है कि फिलहाल इमरान खान की कुर्सी बच गई है। इमरान की कुर्सी बचने का मतलब है कि उनके विपक्षी नेताओं का प्लान चौपट हो गया है।