न्यूजपेपर या प्रिंट कागज में परोसी चीजों को खाना कितना नुकसानदेह? जानिए
ABP News Bureau | 25 Dec 2021 01:44 AM (IST)

FDA का कानून है कि स्ट्रीट फूड बेचने वाले दुकानदार न्यूज़ पेपर और प्रिंट हुए पेपर में खाने का सामान नहीं बेच सकते. यह कानूनन जुर्म है. क्योंकि न्यूज़ पेपर को जिस केमिकल से प्रिंट किया जाता है उसमें ऐसे केमिकल होते हैं जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं. लेकिन बाजार में धड़ल्ले से तमाम खाने पीने का सामान ऐसे न्यूज़पेपर में लपेट कर दिया जाता है.