नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 18 Mar 2026 10:43 PM (IST)

ईरान और इजरायल के बीच चल रहा महायुद्ध अब अपने सबसे खौफनाक दौर में पहुंच गया है। 18 मार्च 2026 की ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल ने ईरान के खुफिया तंत्र की कमर तोड़ते हुए उसके खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब (Esmail Khatib) को एक सर्जिकल स्ट्राइक में ढेर कर दिया है। पिछले 24 घंटों में ईरान ने अपने तीन सबसे बड़े चेहरों—अली लारीजानी, उनके बेटे मुर्तजा लारीजानी और अब इस्माइल खातिब को खो दिया है। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल पर अब तक का सबसे बड़ा मिसाइल हमला किया है, जिससे तेल अवीव समेत इजरायल के 100 से ज्यादा ठिकानों पर कोहराम मच गया है।