INS Ranvir में धमाका कैसे हुआ? 3 नौसैनिकों की मौत, 10 घायल
ABP News Bureau | 19 Jan 2022 09:14 AM (IST)

मुंबई हॉर्बर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत, आईएनएस रणवीर में हुए ब्लास्ट में तीन नौसैनिकों की मौत हो गई और 10 नौसैनिक घायल हो गए. नौसेना ने हालांकि धमाके की जांच के आदेश दे दिए हैं लेकिन शुरूआती जांच में इसे किसी मशीनरी के फेल हो जाने के कारण माना जा रहा है.