Chatrasal Stadium मर्डर केस: सागर धनकड़ की कैसे हुई मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ ये बड़ा खुलासा
ABP News Bureau | 25 May 2021 05:14 PM (IST)
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के आरोप में ओलंपिक विजेता सुशील कुमार और उसके दूसरे साथियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. अदालत ने सुशील कुमार को पुलिस रिमांड पर भेजा है. इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक, सागर धनकड़ के ऊपर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था.