फरार चल रहे Sushil Kumar को दिल्ली पुलिस ने कैसे और कहां से गिरफ्तार किया? जानिए क्या है आरोप
ABP News Bureau | 23 May 2021 02:24 PM (IST)

छत्रसाल स्टेडियम में दो गुटों में लड़ाई में 23 साल के पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद फरार चल रहे ओलंपिक विजेता सुशील कुमार को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. सुशील कुमार के ऊपर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा था. सुशील के अलावा अजय को भी अरेस्ट किया गया है. सुशील कुमार और कुछ अन्य पहलवानों ने 4 मई की रात को दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम परिसर में कथित रूप से मारपीट की, उस घटना में पहलवान सागर धनखड़ की मौत हो गई थी. वहीं सागर के दोस्त सोनू और अमित कुमार घायल हो गए थे.