Mulayam Singh Yadav के बिना Akhilesh Yadav कैसे करेंगे राजनीतिक चुनौतियों का सामना ?
ABP News Bureau | 12 Oct 2022 09:43 PM (IST)

आज सुबह अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया कि आज पहली बार लगा बिना सूरज के उगा सवेरा। अखिलेश के इस ट्वीट में एक बेटे की पीड़ा है, अपने पिता को खोने का दर्द है और अपने अकेले पड़ जाने की बेबसी है। मुलायम सिंह यादव अखिलेश को अपनी सारी सियासी पूंजी और विरासत सौंप कर गए हैं। अब सवाल है कि क्या मुलायम बगैर अखिलेश आगे की सियासी रेस जीत पाएंगे। सबसे पहले तो मैनपुरी का उप चुनाव होगा जहां से मुलायम सिंह एमपी थे। पिछले चुनाव में बीएसपी ने मुलायम का समर्थन किया था। लेकिन अब वो भी विरोध में होगी। ऐसे में क्या है अखिलेश की चुनौतियां, इसको समझने के लिए देखिए हमारी एक्सक्लुसिव रिपोर्ट।