Oxygen और दूसरे उपकरणों की किल्लत को ऐसे दूर करेगी AIMED... लंबित सुधारों को रफ्तार देने की मांग
ABP News Bureau | 11 May 2021 08:19 PM (IST)

देश में बरकरार ऑक्सीजन उपकरणों की किल्लत के बीच भारत में मेडिकल उपकरण उत्पादनों की सबसे बड़ी संस्था AIMED ने कई लंबित सुधारों को रफ्तार देने की मांग की है. साथ ही संस्था ने केंद्रीय गृह सचिव को चिट्ठी लिखकर इस बात का आग्रह किया है कि देश के विभिन्न इलाकों में हो रही पुलिस कार्रवाई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसे जरूरी उपकरणों के आयातकों को परेशान कर रही है.