Sirmaur Landslide: मलबे के साथ बह गई सैकड़ों मीटर सड़क !
ABP News Bureau | 30 Jul 2021 10:05 PM (IST)

पिछले एक हफ्ते से हिंदुस्तान में तबाही बरस रही है. जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल तक और उत्तराखंड से लेकर लद्दाख तक पहाड़ों पर प्रलय की तस्वीर दिखाई दे रही है. पहाड़ से गिरते मलबे ने नेशनल हाइवे को बंद कर दिया है. मानो कुदरत क्रोध में हर रास्ते को बंद कर रही हो. और आज कुदरत के रास्ता बंद करने की सबसे भयानक तस्वीर हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से आई है जहां पहाड़ पर बना पूरा हाइवे मलबे के साथ ढह गया.
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.