तबाही के बाद ग्राउंड जीरो से सामने आई खौफनाक तस्वीरें
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 31 Aug 2026 10:00 PM (IST)

नेपाल में आई भीषण तबाही के बीच त्रिशूली हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में जिंदगी की तलाश लगातार जारी है। सुरंग के अंदर घनघोर अंधेरा है, बाढ़ का पानी और मलबा रास्ता रोके हुए है। इसी मुश्किल हालात के बीच कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू टीम सुरंग के मुहाने तक पहुंच चुकी है, लेकिन अंदर तक पहुंचने की चुनौती अभी भी बनी हुई है। अब बचाव अभियान को तेज करने के लिए ब्लास्टिंग की तैयारी की जा रही है, ताकि सुरंग का रास्ता चौड़ा किया जा सके। रेस्क्यू टीम की कोशिश है कि जल्द से जल्द सुरंग में फंसी जिंदगियों तक मदद पहुंचाई जाए और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जाए।