Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
एबीपी न्यूज़ | 05 Nov 2026 12:11 AM (IST)

मौत....जिसके बाद सब कुछ खत्म हो जाता है.....मरने वाला चला जाता है...और उसके साथ ही उसकी यादें भी गुजरते वक्त के साथ मिटने लगती हैं.....लेकिन ये कहानी जिस शख्स की है....वो मौत के बाद भी कहीं नहीं गया....उसका खून हो चुका था....लेकिन इसके बाद भी वो हर रोज कातिल के सपने में आता था....वो कातिल को गहरी नींद से जगाता था....और फिर कहता था-तुम्हें तो मैंने अपना अच्छा दोस्त समझा था....लेकिन तुमने मेरा ही खून कर दिया.....धिक्कार है तुम पर....तुम दोस्त नहीं शैतान हो ...कातिल बेहद शातिर था....उसने मर्डर के बाद दोस्त की लाश को बड़ी चालाकी से ठिकाने लगा दिया था....दुनिया में किसी को उसके खूनी खेल की भनक नहीं थी.....लेकिन जब से मौत के डरावने खेल को उसने अंजाम दिया था......मृतक दोस्त की भटकती आत्मा ने उसका जीना मुहाल कर दिया था...