Loksabha Election 2024: 24 में 'जगन्नाथ' से आस...21 की 'चाबी' किसके पास ? | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 24 May 2024 10:15 PM (IST)
भगवान जगन्नाथ यानि जगत के नाथ। हिंदू धर्म के पवित्र धामों में से एक पुरी के जगन्नाथ मंदिर का नाम 24 के लोकसभा चुनाव में गूंज रहा है। जगन्नाथ मंदिर का एक खजाना है जिसे खोलने के आदेश 6 साल पहले जारी किए गए थे। लेकिन 2018 में आए आदेश के बाद भी वो खजाना खुल नहीं पाया है। अब बीजेपी ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार से पूछ रही है कि खजाने की चाबी आखिर कहां गई? क्या चाबी खो गई है या फिर छिपा दी गई? माना जा रहा है कि मंदिर के खजाने में अकूत दौलत है। तो भारत की बात में मेरे साथ देखिए भगवान जगन्नाथ के रत्न भंडार का रहस्य।