विकास के हवन में सिर्फ जनता से टैक्स की आहूति क्यों ? | Ghanti Bajao
ABP News Bureau | 13 Feb 2020 11:15 PM (IST)

मुंह में राष्ट्र बगल में चोरी ये किसके लिए है ? उनके लिए जो चाहते हैं देश में सड़कें अमेरिका की तरह जो चाहते हैं देश में स्कूल फिलनैंड की तरह हों जो चाहते हैं देश में अस्पताल इटली की तरह हों. लेकिन राष्ट्र के विकास के हवन में जब टैक्स रूपी घी डालने की बारी आती है तो कौन हैं ये लोग जो गायब हो जाते हैं ? ये देश के लाखों नागरिक भी हैं और देश के हजारों सांसद और विधायक भी हैं.