Home Ministry ने Delhi Police से रिपोर्ट तलब की, दंगा रोकने में लापरवाही का आरोप
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 12:27 PM (IST)

गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट तलब की है. दिल्ली पुलिस पर दंगा रोकने में लापरवाही का आरोप लग रहा है. जिसके बाद गृह मंत्रालय ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. सूत्रों से पता चला है कि इस रिपोर्ट के बाद दिल्ली हिंसा की आधिकारिक जांच के आदेश भी दिए जा सकते हैं और मुमकिन है कि दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों पर गाज गिरे.