NRC को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा बयान-'NRC लागू करने का अभी कोई फैसला नहीं'
ABP News Bureau | 10 Aug 2021 03:36 PM (IST)

केंद्र सरकार ने देशभर में अभी तक राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने पर कोई फैसला नहीं लिया है. ये जानकारी गृह मंत्रालय ने संसद में दी है. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि अभी जनसंख्या रजिस्टर (NPR) अपडेट करने का काम चल रहा है.