पाकिस्तान से आई हिंदू शरणार्थी को शिक्षा का अधिकार नहीं ?
shubhamsc | 02 Jan 2020 10:21 AM (IST)

नागरिकता कानून पर बहस के बीच एक खबर आ रही है जोधपुर से। पाकिस्तान के उत्पीड़न की सताई एक लड़की बेहतर भविष्य की उम्मीद लिए भारत आई लेकिन अब भी उसे डर सता रहा है अपने भविष्य को लेकर। जोधपुर में रह रही दमी कोहली नाम की लड़की को चिंता उसकी पढ़ाई को लेकर है। दमी कोहली को बारहवीं की परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया है। अजमेर बोर्ड की तरफ से उसे कहा गया है कि वो अयोग्य है.