क्या Uttar Pradesh में फिर हो रहा है हिंदू-मुसलमान ? | Pankaj Ka Punch
ABP News Bureau | 18 Sep 2021 09:04 PM (IST)

वस्त्र भगवा, पहचान गोरखनाथ मठ, व्यक्तित्व संन्यासी और विचार हिंदुत्व. वो हिंदुत्व जिसमें तेवर भी है आग भी है.. लेकिन ऐसी पहचान वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जुबान से बार बार अब्बाजान अब्बाजान क्यों निकल रहा है..इस क्यों का उत्तर साफ है.. अब्बाजान का तीर 19 फीसदी मुस्लिम आबादी के जजबातों पर लग सकता है और इससे हिंदू मुसलमान का ध्रुवीकरण हो सकत