Hindenburg Report : हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को SEBI चीफ ने आरोपों को बताया गलत और बेबुनियाद | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 11 Aug 2024 02:01 PM (IST)
अमेरिकी शॉर्ट सेलर फर्म हिंडनबर्ग ने एक बार फिर से रिपोर्ट जारी की है. शनिवार को जारी नई रिपोर्ट में बाजार नियामक सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अब उन आरोपों पर सेबी चेयरपर्सन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने हिंडनबर्ग रिसर्च के द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और उसे चरित्रहनन की कोशिश बताया. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि कुछ विदेशी फंड में विनोद अडानी व उनके करीबी सहयोगियों और सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच दोनों ने निवेश किया था. समूह ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया. अडानी समूह ने कहा कि उसकी कंपनियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों को वह खारिज करता है और फिर से अपनी बात को दोहराता है कि उसकी विदेशी होल्डिंग का स्ट्रक्चर पूरी तरह से पारदर्शी है