Himachal pradesh में 4 सिंतबर तक बंद रहेंगे स्कूल, कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए फैसला
ABP News Bureau | 24 Aug 2021 05:20 PM (IST)

कोरोना के तीसरी लहर की आशंका के बीच आज हिमाचल प्रदेश के शिमला में कैबिनेट बैठक में दो अहम फैसले लिए गए। हिमाचल सरकार ने 4 सिंतबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है साथ ही हिमाचल शिक्षा विभाग में 4 हजार भर्तियों के फैसले पर भी जयराम ठाकुर सरकार ने मुहर लगा दी है.