Himachal Political Crisis: स्पीकर ने बताया, 6 विधायकों को क्यों अयोग्य घोषित किया गया |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 29 Feb 2024 04:05 PM (IST)
हिमाचल विधानसभा स्पीकर ने कहा कि 6 विधायकों को एंटी डिफेक्शन कानून के तहत डिसक्वालिफाई किया गया है. मैंने दोनों पक्षों को पूरा सुना है. और सारी सुनवाई के बाद ये फैसला लिया है. ये नहीं हो सकता कि आप एक पार्टी से चुन के आते हैं और उसी पार्टी के निर्णय को आप नहीं मानें.