Himachal: लाहौल स्पीति और कुल्लू में बादल फटने से 9 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 28 Jul 2021 05:15 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति और कुल्लू में बादल फटने से नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. सात लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. बादल फटने की घटना लाहौल स्पिति के उदयपुर में मंगलवार शाम को हुई. घटना के बाद से वहां पर राहत और बचाव कार्य जारी है.