राजधानी Delhi में फिर टूटा Corona का रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में आए 10,774 नए केस; 48 की मौत
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 07:01 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के रोज नए रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर केजरीवाल सरकार की तरफ से उठाए गए तमाम कदमों के बावजूद रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 10 हजार 774 नए मामले सामने आए हैं जबकि 48 लोगों की जान चली गई. एक दिन में दर्ज होने वाला कोरोना का अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है.