जम्मू एयरफोर्स स्टेशन धमाके में हाईग्रेड विस्फोटक TNT या RDX का इस्तेमाल: सूत्र
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 12:59 PM (IST)

जम्मू कश्मीर को लेकर केंद्र सरकार की राजनीतिक दलों के साथ बाचचीत को लेकर आतंकी बौखलाए हुए हैं. पहले जम्मू कश्मीर एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला किया गया. ड्रोन वाली साजिश के पीछे कौन है इसका पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां जुटी हुई हैं. इसी बीच कल देर रात आतंकियों ने जम्मू कश्मीर पुलिस के एक एसपीओ, उनकी पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी.