रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान मुंबई में भारी हंगामा, दो गुटों के बीच झड़प
ABP News Bureau | 31 Mar 2023 07:33 AM (IST)

रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान मुंबई में भी हंगामा हुआ है. मलाड इलाके में शोभा यात्रा के दौरान दो गुट आमने सामने आ गए...और इस दौरान काफी हंगामा हुआ. भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा...जिसके बाद नाराज कुछ लोग मुंबई में मालवानी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और दूसरे गुट पर कार्रवाई की मांग करने लगे.