Chennai rains: चेन्नई में आफत की बारिश! तीन लोगों की मौत, रेड अलर्ट घोषित
ABP Live | 31 Dec 2021 08:03 AM (IST)

चेन्नई में बेमौसम बारिश से हाल बेहाल हो गए हैं। 200mm बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। चेन्नई के कई इलाकों में पानी भरने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव से ट्रैफिक जाम हो गयाहै। बारिश में करंट से 3 लोगों की मौत की भी खबर है। चेन्नई में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। CM स्टालिन ने हालात का जायजा लिया ।