Delhi NCR में सुबह से तेज बारिश, Yamuna का जलस्तर खतरे के निशान के बेहद करीब
ABP News Bureau | 01 Aug 2021 10:16 AM (IST)

राजधानी दिल्ली और उसके आस पास के क्षेत्रों के लिए भारतीय मौसम विभाग ने आज ‘येलो’ अलर्ट और सोमवार के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आज सुबह से हो रही बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ गया है