Delhi : भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, कई अंडरपास यातायात के लिए किए गए बंद | फटाफट खबरें
ABP News Bureau | 21 Aug 2021 01:01 PM (IST)

दिल्ली में शनिवार सुबह भारी बारिश होने से कई इलाकों में जलभराव हो गया है. मिंटो ब्रिज, मूलचंद अंडरपास और आईटीओ समेत अनेक स्थानों पर पानी से लबालब नजर आ रहे हैं. वहीं जलभराव की वजह से दिल्ली यातायात पुलिस ने कई अंडरपास बंद कर दिए और यात्रियों को ट्विटर के जरिए इस बारे में सूचित किया है. लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने कहा कि उसके कर्मी जलभराव की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझा रहे हैं.