Mumbai Rains: मुंबईकरों की रफ्तार पड़ी धीमी, जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट
ABP News Bureau | 09 Jun 2021 01:37 PM (IST)

मुंबई में मानसून ने दस्तक दे दी है. लोकल ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन पटरियों पर पानी भरा हुआ है. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की ऊंची लहरें उठने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाली कोलाबा वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 77.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सांताक्रूज वेधशाला (उपनगरों) में 59.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई.