उत्तराखंड से लेकर असम तक पानी का प्रहार, देहरादून-ऋषिकेश के बीच टूटा पुल
ABP News Bureau | 28 Aug 2021 01:24 PM (IST)
देहरादून में गढ़वाल को जोड़ने वाला पुल दो जगहों से टूट गया. गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ. उत्तराखंड के ही हल्द्वानी में लगातार बारिश हो रही है. कहीं-कहीं लैंडस्लाइड भी हुआ है. बिहार के सुपौल में भी लगातार बारिश ने इंतजामों की पोल खोल दी. बारिश के पानी ने थाने पर कब्जा कर लिया.