भारी बारिश ने मचाई तबाही, जमीन बदलकर हुआ समंदर
ABP News Bureau | 24 Aug 2022 08:53 PM (IST)

हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों में बादलों ने ऐसा अटैक किया है कि धरती सरेंडर करती हुई दिखाई दे रही है। कल भारत की बात में हमने आपको दिखाया था कि एमपी किस तरह बारिश की चोट से घायल हुआ है और आज जल आक्रमण की तस्वीरें राजस्थान से आई हैं जहां हर तरफ आफत पसरी हुई है। लेकिन कहानी सिर्फ सैलाब तक सिमटी हुई नहीं है.. सैलाब आया है गुजर भी जाएगा लेकिन अपने पीछे वो बर्बादी छोड़कर जा रहा है जो सिर्फ एमपी और राजस्थान तक नहीं रहेगी.. जिसका असर कानपुर से लेकर पटना तक महसूस किया जाएगा। हजारों हेक्टेयर फसलें तबाह हो चुकी हैं और हो रही हैं.. जरा सोचिए...जब अनाज ही तबाह होता जाएगा तो फिर हमारी थालियों में क्या आएगा और कितना आएगा