India heatwave: गर्मी का आघात...इमरजेंसी जैसे हालात !
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 19 Jun 2024 09:42 PM (IST)
न्यूज का दफ्तर नोएडा में है... रात के 8.30 बजे का वक्त हो रहा है लेकिन अभी भी बाहर का तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस है। रात गहरी होती जाएगी लेकिन राहत की सांस नहीं आएगी क्योंकि पारा दिन से ज्यादा रात में प्रचंड रूप ले चुका है। सिर्फ 24 घंटे के भीतर गाजियाबाद में 30 लोगों की जान गर्मी की वजह से जाने की आशंका है जबकि दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में मंगलवार रात से बुधवार दोपहर के बीच 40 शव पहुंचे..जो कि बहुत ज्यादा है..मौत की वजह का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा लेकिन हालात हीट इमरजेंसी के बन चुके हैं। औऱ सिर्फ हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि यूरोप और अमेरिका जैसे बाकी मुल्क भी गर्मी से कराह उठे हैं।