कांवड़ यात्रा पर आज होगी Supreme Court में सुनवाई
ABP News Bureau | 16 Jul 2021 08:43 AM (IST)

कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने के यूपी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. कोर्ट ने इस मामले पर स्वतः संज्ञान लिया है. कोर्ट ने कहा है कि उत्तराखंड ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए यात्रा रद्द कर दी है लेकिन यूपी ने ऐसा नहीं किया है. राज्य सरकारों का यह रवैया लोगों को भ्रमित करने वाला है. इस मामले में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. आज सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे के बीच सुनवाई होगी.