शाहीन बाग मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट की पूरी सुनवाई, देखिए
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 10:24 PM (IST)

आज सुप्रीम कोर्ट में शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर एक बेहद अहम सुनवाई हुई. सवाल ये था कि क्या 4 महीने के मासूम को प्रदर्शन में लेकर जाना जायज है. किसी मां का ये कह देना कि अपने दूसरे बच्चों को भी वो आंदोलन के नाम पर कुर्बान कर देगी. क्या ऐसा कहना भी जायज है...क्या किसी मां को सिर्फ इस वजह से अपने बच्चे की जान कुर्बान करने का हक मिल जाना चाहिए, क्योंकि उसने जन्म दिया है? ये सवाल बेहद संजीदा हैं और इन्हें जन्म दिया है शाहीनबाग के प्रदर्शन ने. आपको याद होगा 4 महीने के जहान की मौत शाहीन बाग में प्रदर्शन के दौरान ठंड लगने से हो गई थी. आज उसी 4 महीने के जहान के हक की लड़ाई लड़ने मुंबई की 12 साल की जेन सदावर्ते सुप्रीम कोर्ट पहुंची. अदालत ने शाहीन बाग के प्रदर्शन और उस विरोध प्रदर्शन में बच्चों को लेकर जाने के मामले में आज टिप्पणी की.