Latest News: Hemant Soren की याचिका पर Supreme Court में सुनवाई | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 May 2024 01:05 PM (IST)
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई..हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को झारखंड हाईकोर्ट में दी थी चुनौती हाईकोर्ट ने नहीं दी थी राहत.बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अवैध खनन मामले के साथ-साथ राज्य की राजधानी रांची में कथित भूमि घोटाले के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की जा रही है. ईडी दोनों मामलों की जांच कर रही है. जांच एजेंसी का कहना है कि घोटालों के जरिए लगभग 8.5 एकड़ की संपत्ति बनाई गई है. ईडी ने हेमंत सोरेन पर जमीन पर कब्जा करने और इसका इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.