Varanasi की जिला अदालत में करीब 2 घंटे से सुनवाई जारी, कोर्ट के बाहर तक आ रही थी सुनवाई की आवाज
ABP News Bureau | 26 May 2022 05:43 PM (IST)

बड़ी खबर ज्ञानवापी से जिसकी सुनवाई वाराणसी की जिला अदालत में चल रही है...पिछले 2 घंटे से जिला अदालत में ज्ञानवापी विवाद को लेकर सुनवाई जारी है... दोनों पक्षों में जोरदार बहस चल रही है जिसकी आवाज कोर्ट रूम के बाहर भी आ रही है.. अदालत मुस्लिम पक्ष की तरफ़ से दायर याचिका पर पहले सुनवाई कर रही है...मुस्लिम पक्ष की दलील है कि ज्ञानवापी परिसर में श्रृंगार गौरी की नियमित पूजा की मांग से जुड़ी याचिका खारिज की जानी चाहिए...ये याचिका मेंटनेबल नहीं है...कुल 32 लोगों को ही आज कोर्ट रूम में एंट्री की इजाजत मिली है...