PM Modi ने ली मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा; Sonia चुनेंगी Punjab का नया सीएम | Headlines
ABP News Bureau | 19 Sep 2021 08:46 AM (IST)

पीएम मोदी ने सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ 4 घंटे से ज्यादा वक्त तक हाईलेवल मीटिंग की. मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा की. पीएम ने मंत्रालयों के कामों के साथ परियोजनाओं पर ज्यादा फोकस करने को कहा.
पंजाब प्रदेश कांग्रेस (Punjab Congress) के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Siddhu) के साथ लंबे समय तक चली तनातनी के बाद अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. अमरिंदर के इस्तीफे के बाद पंजाब का नया मुख्यमंत्री (Punjab New CM) चुनने के लिए आज 11 बजे पंजाब कांग्रेस भवन में पार्टी विधायकों की बैठक होगी. इस मीटिंग में सीएम के चेहरे का एलान संभव है.