Ajay Mishra Teni को कहीं देखा है क्या ?
ABP News Bureau | 19 Dec 2021 02:05 AM (IST)

देश के गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी कहां हैं... ये वो सवाल है जो एबीपी न्यूज बार-बार पूछ रहा है. वो मीडिया के सामने नहीं आ रहे, कल पीएम के घर नाश्ते पर वो नजर नहीं आए. संसद में उनके नाम पर घमासान मचा हुआ है, लेकिन वो वहां भी नहीं पहुंचे. आज उन्हें असम के डिब्रूगढ़ में एक कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना था, लेकिन वहां से भी उनका पत्ता कट गया. ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर टेनी कहां हैं?