क्या शिवसेना बाला साहेब के हिंदुत्व वाले सिद्धांत को भूल चुकी है । Hanuman Chalisa Row
ABP News Bureau | 04 May 2022 06:53 PM (IST)

राज ठाकरे ने साफ़ कर दिया है कि निवेदन की भाषा समझ नहीं आती तो आंदोलन की स्थिति आती है...राज ने अपने चाचा बाला साहेब ठाकरे का एक पुराना वीडियो भी ट्वीट करके उद्धव सरकार पर हमला बोला है...वहीं दूसरी तरफ़ शिवसेना ने लाउडस्पीकर विवाद में बीजेपी की एंट्री कराते हुए आरोप लगाया है कि MNS के कंधे पर बंदूक़ रखकर बीजेपी ने आज हिंदुत्व का गला घोंटा है...राज ठाकरे के आंदोलन की वजह से शिर्डी और त्रयंबकेश्वर जैसे मंदिरों में सुबह की आरती नहीं हो सकी.