क्या PM Modi ने Varanasi का विकास किया है? देखिए क्या कहते हैं वरिष्ठ पत्रकार
ABP News Bureau | 15 Jul 2021 11:38 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं, जहां वे 1500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं और कार्यों का उद्घाटन करेंगे, जिसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 100 बेड की एमसीएच विंग शामिल है. सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री बीएचयू में 100 बिस्तरों वाले एमसीएच विंग, गोदौलिया में एक बहुस्तरीय पार्किंग, गंगा नदी में पर्यटन के विकास के लिए रो-रो नौकाओं और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर तीन लेन वाले फ्लाईओवर पुल समेत विभिन्न सार्वजनिक परियोजनाओं एवं कार्यों का उद्घाटन करेंगे.