Haryana Election Breaking: कांग्रेस में शामिल होने को लेकर Bajrang Punia ने दिया बड़ा बयान |ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 06 Sep 2024 01:46 PM (IST)
Haryana Election 2024: : कांग्रेस में शामिल होने को लेकर Bajrang Punia ने दिया बड़ा बयान हरियाणा की पेंडिंग सीटों को लेकर कांग्रेस की उप समिति की आज बैठक है, सूत्रों के मुताबिक़ 39 सीटें पेंडिंग हैं -हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक रखी है.पेंडिंग सीटों के लिए कांग्रेस ने सब कमेटी बनाई है. इसमें मधुसूदन मिस्त्री, अजय माकन और दीपक बावरिया को शामिल किया गया है. इस कमेटी की आज बैठक होगी. इसमें चर्चा के लिए प्रदेश के तीनों बड़े नेताओं को अलग-अलग बुलाया जाएगा.कमेटी भूपिंदर सिंह हुड्डा, रणदीप सुरजेवाला और कुमारी शैलजा से मिलेगी. दोपहर 12 बजे से होगी बैठक..