Haryana BJP Candidate List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया है। लिस्ट जारी होते ही पांच नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। कुछ अन्य नेता टिकट न मिलने पर अपने समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं और आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने भावुक होते हुए कार्यकर्ताओं से बात की और पार्टी को टिकट बदलने की चेतावनी दी। इस घटनाक्रम ने बीजेपी के भीतर असंतोष बढ़ा दिया है और चुनावी रणनीति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Haryana Election 2024: चुनाव में नुकसान ना हो इसलिए नाराज नेताओं को मनाएगी BJP | Breaking | BJP List
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Sep 2024 05:26 PM (IST)