Haryana Election 2024: BJP के 'बागी' खेल बिगाड़ेंगे ! | Congress | ABP News | Breaking | JJP
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Sep 2024 05:58 PM (IST)
हरियाणा के पूर्व सीएम देवी लाल के पोते आदित्य देवी लाल चौटाला (Aditya Devi Lal Chautala) टिकट ना मिलने से बीजेपी से नाराज नजर आ रहे हैं. हरियाणा स्टेट एग्रिकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं, बीजेपी व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल (Naveen Goyal) ने पार्टी को अलविदा कह दिया. नवीन ने गुरुग्राम से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है. नवीन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, ''मैं पीएम मोदी का फॉलोअर हूं. लेकिन पार्टी ने दामन साथ छोड़ दिया तो क्या करूं. गुरुग्राम में बड़ी सभा होगी और लोगों के चेहरे की चमक बता रही है कि टिकट मिलने से जितने वोटों से जीतते उससे ज्यादा बिना टिकट मिलने से जीतेंगे. चाहे कितनी भी साजिशें हो लेकिन मुझे गुरुग्राम की जनता पर भरोसा है.'