Haryana ने Coronavirus को महामारी घोषित किया, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
ABP News Bureau | 12 Mar 2020 01:54 PM (IST)

दुनिया भर में पैर पसारते जा रहे कोरोना वायरस को लेकर WHO की घोषणा के बाद हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. हरियाणा में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है. ऐसा करके हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जिसने इस जानलेवा बीमारी को महामारी घोषित किया है. हरियाणा में अब तक 14 मामले सामने आ चुके हैं.