Haridwar: Makar Sankranti के स्नान पर लगी रोक, कोरोना को देखते हुए लिया फैसला
ABP News Bureau | 11 Jan 2022 01:01 PM (IST)

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है. इस मौके पर लाखों श्रद्धालु देश के कोने-कोने से गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन इस बार ये त्योहार कोरोना की तीसरी लहर के बीच मनाया जा रहा है. कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिसे देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. प्रशासन ने मकर संक्रांति पर होने वाले गंगा स्नान को लेकर बड़ा फैसला लिया है.