PM Modi का Haridwar Kumbh पर बहुत बड़ा बयान, कहा- अब कुंभ को कोरोना संकट के चलते प्रतीकात्मक रखा जाए
ABP News Bureau | 17 Apr 2021 09:31 AM (IST)

पीएम मोदी ने हरिद्वार कुंभ को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि जी से आज फोन पर बात की. सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना. सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं. मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया. मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए. इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी.