Hardik Patel : Naresh Patel को शामिल करने के फैसले पर देरी से पाटीदार का अपमान कर रही Congress
ABP News Bureau | 13 Apr 2022 05:27 PM (IST)

गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल अपनी ही पार्टी से नाराज हो गए हैं...ये नाराजगी पाटीदार समाज के बड़े नेता नरेश पटेल को पार्टी में शामिल करने को लेकर है। दरअसल हार्दिक चाहते हैं कि नरेश पटेल को कांग्रेस में शामिल कर विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदारों को लामबंद किया जाए लेकिन कांग्रेस अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है। एक चर्चा नरेश पटेल को कांग्रेस का सीएम उम्मीदवार घोषित करने की भी है लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं हुआ है। हार्दिक पटेल ने कहा है कि नरेश पटेल और पाटीदार समाज का अपमान हो रहा है। गुजरात और दिल्ली के कांग्रेस नेताओं में निर्णय लेने की क्षमता का अभाव है। देखिए हार्दिक पटेल से एक्सक्सूलिव बातचीत