Hamirpur: प्रेमिका का शादी से इनकार, युवक ने की पुल से कार कूदाने की कोशिश
ABP News Bureau | 02 Feb 2020 08:15 AM (IST)

यूपी के हमीरपुर के यमुना ब्रिज पर हादसा किया गया. बताया जा रहा है कि कार में चार लोग जा रहे थे. इन चार लोगों में एक प्रेमी जोड़ा भी था. अचानक प्रेमी ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया. प्रेमिका ने इनकार कर दिया और प्रेमी ने गुस्से में कार को नदी में गिराने की कोशिश की लेकिन भला हो रेलिंग का जो कार नदी में नहीं गिरी. कार में सवार चारों लोग जख्मी हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.